{"_id":"61ed6c0b11e13f4095204044","slug":"mathura-scrutiny-of-nomination-papers-will-be-done-today-mathura-news-mtr512202995","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आज होगी नामांकन पत्रों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि के बाद अब सोमवार से जांच शुरू होने जा रही है। इस बार जनपद में ८० उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें उम्मीदवारों की सबसे अधिक संख्या मथुरा विधानसभा क्षेत्र में है।
यहां २७ उम्मीदवार ने नामांकन किया है। इस क्षेत्र पर ही नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सभी की नजर रहेगी। उसी दिन चुनाव चिन्ह भी मिल जाएगा।
जनपद में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें मथुरा, छाता, गोवर्धन और मांट के साथ अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित बलदेव विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इन सभी के लिए १४ से २१ जनवरी तक चली नामांकन प्रक्रिया में ८० उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किए थे।
इसमें मथुरा से २७ उम्मीदवार, गोवर्धन से १३ उम्मीदवार, छाता और मांट से १५-१५ उम्मीदवार ने नामांकन किया है। जनपद के सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र बलदेव में नामांकन करने वालों की संख्या सबसे कम १० रही। भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इस जांच के बाद प्रत्याशियों को लेकर बहुत कुछ स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि पूरी तरह चुनावी तस्वीर नाम वापसी के बाद ही साफ होनी है। निर्वाचन आयोग ने नाम वापसी की तिथि २७ जनवरी तय की है। इसी दिन चुनाव चिन्ह का आवंटन भी कर दिया जाएगा।
नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद ही मथुरा विधानसभा में मतदान के लिए एक या फिर दो मशीन की स्थिति स्पष्ट करेगी। एक ईवीएम में अधिकतम १५ उम्मीदवार के नाम ही दर्ज हो सकते हैं। एक निशान नोटा का होता है।
मथुरा में इस स्थिति के लिए १२ उम्मीदवारों को चुनाव मैदान से हटना होगा। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।