फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura's Priya and Preeti became part of the UP team

Mathura: यूपी फुटबॉल टीम का हिस्सा बनीं मथुरा की प्रिया और प्रीति

Wed, 15 Jun 2022 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura's Priya and Preeti became part of the UP team
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में गुवाहाटी में आयोजित अंडर-17 नेशनल चैंपियनशिप के लिए मथुरा की प्रिया और प्रीति का चयन किया गया है। दोनों बालिका खिलाड़ी केआर गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राएं हैं। जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. दलवीर सिंह कौंतेय ने बताया कि यूपी फुटबॉल टीम में मथुरा की दो बालिकाएं प्रिया एवं प्रीति का चयन राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए किया है। गोहाटी असम के इंद्रा गांधी स्टेडियम में 15 जून से 30 जून तक आयोजित हो रही जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


इससे पूर्व भी मथुरा जिले की कई छात्राओं ने प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इसमें शिवानी बघेल, निशा नेगी, तमन्ना शर्मा, दिव्या शर्मा का नाम शामिल है। शारीरिक शिक्षक ममता राजपूत ने बताया कि यह दोनों बालिकाओं में फुटबॉल के प्रति बहुत ही लगन एवं जुनून है। इन छात्राओं को मुख्य रूप से कोचिंग विक्रम एवं शिवानी बघेल ने दी है। आगरा मंडल फुटबॉल संघ के इंचार्ज बिल्लू चौहान ने बताया 30 मई से एकलव्य स्टेडियम आगरा में उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम का कैंप आयोजित हुआ था, जिसमें मथुरा की तीन छात्राएं प्रिया ,प्रीति एवं रितिका का चयन हुआ। इसमें से इन दो को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed