फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Robbery accused arrested by Chhata police

मथुरा: डकैती का आरोपी छाता पुलिस ने दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 08:29 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Robbery accused arrested by Chhata police
छाता (मथुरा)। छाता पुलिस और स्वॉट टीम ने २५ हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस मिला है। इनामी डकैती के मामले में पिछले आठ महीने से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि छाता कोतवाल संजीव कुमार दुबे और उनकी टीम ने २५ हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इनामी २४ जून २०२२ में हाईवे पर गुलशन ढाबे के पास ट्रेलर की डकैती में शामिल था। उस पर एसएसपी ने २५ हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन

पकड़ा गया नासिर निवासी ग्राम बिसरू पुन्हाना जिला नूहं (मेवात) हरियाणा का निवासी है। इससे पूर्व डकैती में शामिल आमिर खान निवासी आकेड़ा सदर नूंह हरियाणा, अजरुद्दीन उर्फ अजरू उर्फ अज्जू निवासी घघवाड़ी कैंथवाड़ा भरतपुर (राजस्थान), मुरशलीम उर्फ हुक्मी निवासी गांव जैमत पुन्हाना नूहं मेवात हरियाणा, साहून निवासी धौज धौज फरीदाबाद (हरियाणा) और इकराम निवासी ग्राम जैमत पुन्हाना नूहं हरियाणा पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed