फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura residents should save Kanhaiya's city from depression

कन्हैया की नगरी को फसाद से बचाकर रखें मथुरावासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura residents should save Kanhaiya's city from depression
मथुरा। भाकियू नेता राकेश सिंह टिकैत ने सोमवार को मथुरा मेें इशारों-इशारों मेें भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि कन्हैया की नगरी को मथुरावासी फसाद से बचाकर रखें। कुछ लोग मथुरा से वोट बटोरना चाहते हैं। मथुरा में सब कुछ अच्छा चल रहा है। अब उनकी नजर मथुरा पर ही है। वह सोमवार को समता फाउंडेशन की ओर से किसान बिल के विरोध मेें चल रहे धरने को स्थगित कराने कृष्णानगर बिजलीघर के निकट आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि आंदोलन स्थगित किया है खत्म नहीं हुआ है। जब जरूरत पड़ेगी फिर आंदोलन कर लेंगे अभी तो भारत सरकार ने काम करने के लिए कहा है। आगामी विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दल को समर्थन के मुद्दे पर टिकैत ने कहा कि उनके आंदोलन से लोगों को काम करने का रास्ता मिल गया है वह काम करें।
विज्ञापन

उनके भरोसे कोई न रहे। मथुरा की छाता शुगर मील के मुद्दे पर बताया कि सरकार शुगर मिल को चालू कराए। सरकारी फैक्टरी बंद क्यों होगी। उन्होंने किसानों की हत्या के मामले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बारे में कहा कि टेनी का इस्तीफा और गिरफ्तारी की बात वह जहां भी बैठक होगी कहते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूस पिलाकर कराया समता फाउंडेशन का धरना स्थगित
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने जूस पिलाकर अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश राही का किसान बिल व अन्य मुद्दों को लेकर करीब एक वर्ष से चल रहा धरना स्थगित कराया। फाउंडेशन के समर्थक जोश से भरे रहे। रमेश सैनी, चित्रसेन मौर्य, राजवीर सिंह, इंजीनियर अतर सिंह, विक्रांत सिंह एडवोकेट, देवेंद्र सिंह एडवोकेट, आकाश, अजीत चौधरी, नरेश चौधरी, डॉ. अशोक सैनी, राजू सर, सौदान सिंह, जितेंद्र सिंह, हीरा चक्रवर्ती, धनीराम बाबा, इंजीनियर राहुल, रौताश बोरा, विवेक कुमार, भाकियू के मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार, जिलाध्यक्ष देवेंद्र यदुवंशी, शहर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, प्रदेश महासचिव रालोद रविंद्र नरवार, हरवीर नौहवार, हर्ष चौधरी आदि मौजूद थे।

फोटो-
आनंद पापे ने किया किसान नेता का स्वागत
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कृष्णा नगर स्थित वरिष्ठ व्यापारी नेता दिनेश आनंद पापे के आवास पर स्वागत किया गया। यहां पहुंचे राकेश टिकैत का स्वाफा बांधकर और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर राकेश अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed