फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Rakhis dedicated at the feet of Banke Bihari in Vrindavan

Vrindavan: देश-विदेश से बहनों ने भेजी राखियां, रक्षाबंधन पर ठाकुर बांकेबिहारी के चरणों में की गईं अर्पित

Sat, 13 Aug 2022 10:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2022 10:14 AM IST
सार

रक्षाबंधन के पर्व पर देश-विदेश से सैकड़ों राखियां बांकेबिहारी मंदिर आईं। बहनों ने राखियों के साथ संदेश भी भेजा। मंदिर के सेवायतों ने इन राखियों को ठाकुरजी के श्रीचरणों में समर्पित कर दिया। 

विज्ञापन
Mathura: Rakhis dedicated at the feet of Banke Bihari in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में रखीं राखियां और पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में रह रहीं बहनों ने रक्षाबंधन के त्योहार को मनाने के लिए ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज को भाई मानकर उनके श्रीचरणों में राखियां भेजीं। उन राखियों को सेवायतों ने रक्षाबंधन पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के श्रीचरणों में रख दिया। वहीं कुछ बहनों ने मंदिर आकर ठाकुर बांकेबिहारी के श्रीचरणों में राखियां अर्पित कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को भी अधिकांश भक्तों ने पूर्णिमा का पर्व मनाया। सावन मास की पूर्णिमा पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ रही। मंदिर ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। ठाकुरजी ने विशेष शृंगार के साथ आभूषण धारण कर रखे थे। भक्त भी अपने आराध्य के दर्शन पाकर धन्य हुए। 

विज्ञापन

राखी के साथ भेजा संदेश 

मंदिर के सेवायत प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि कई बहनों ने राखी भेजने के साथ-साथ ठाकुरजी को पत्र (पाती) के माध्यम से संदेश प्रेषित किया है कि मैं तो नहीं आ सकी लेकिन ठाकुरजी मेरे इस पवित्र बंधन को स्वीकार कीजिए। इन राखियों को ठाकुरजी के श्रीचरणों में रख बहनों की मंगल कामना की प्रार्थना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा निवासी स्वेता भटनागर, दिल्ली निवासी महिमा गुप्ता आदि बहनों ने ठाकुरजी के श्रीचरणों में राखियां अर्पित कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर बांकेबिहारी मंदिर कार्यालय में हजारों राखियां पहुंची हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed