फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Raid to catch the accused of rebellion

मथुरा: बलवे के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Raid to catch the accused of rebellion
कोसीकलां (मथुरा)। करीमुल्लावास में दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद पुलिस ने 34 नामजदों समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ बलवे का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी।
विज्ञापन

बुधवार की रात में सलमान एवं इकराम पक्ष में डीजे पर गाना बजाने को लेकर झगड़ा हो गया, जिसमें बोतलें फेंकी गईं, पथराव हुआ। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी, सिटी इंचार्ज मनिंद्र सिंह, महिला उप निरीक्षक अनिता फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, फिर भी दोनों पक्षों की महिलाएं, पुरुष ईंट, पत्थर, बोतलें से हमलावर रहे। जिससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

झगड़ा होता देख लोग मकानों में छिप गए। करीब एक घटे तक चले झगड़े के बाद झगड़ा कर रहे लोग शांत हो सके। पूरा करीमुल्लावास में हर ओर ईंट, पत्थर, बोतलों नजर आने लगीं। आरोपी महिलाओं को छुड़ाने के लिए वहां एकत्रित लोगों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ वरुण कुुमार सिंह ने बताया कि मामले में नामजद 34 नामजदों में से 9 को पकड़कर चालान किया जा चुका है, बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। नगर की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। सीओ ने बताया कि बलवे के दौरान दिव्यांग गुड्डू के साथ मारपीट की किसी घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed