{"_id":"60f97cbf8ebc3e6a5637a4ae","slug":"mathura-poor-welfare-schemes-implemented-tejveer-mathura-news-agr5008061150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गरीब कल्याण की योजनाओं को किया लागू: तेजवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गरीब कल्याण की योजनाओं को किया लागू: तेजवीर
विज्ञापन
मथुरा। यूपी सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व की बदौलत इस कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला किया गया। सरकार ने कई गरीब कल्याण की योजनाओं को लागू करके लाभ दिया है।
पुष्पाजंलि उपवन जिला कार्यालय पर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में चेयरमैन ने कहा कि कानून व्यवस्था की दृष्टि से सरकार ने आज संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए हैं। जिला महामंत्री महिपाल सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ा, जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला मंत्री दिगंबर चौधरी ने समर्थन किया।
दूसरे सत्र में प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने कहा कि पंचायत चुनावों में भाजपा ने जनपद में परचम लहराया है। 24 जुलाई को मंडल स्तर पर गुरुजन का सम्मान, 25 को सभी बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे, 26 से ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी सदस्यों का स्वागत एवं पार्टी के सभी नेता टीकाकरण अभियान में तीन दिन अपने-अपने क्षेत्र के टीकाकरण शिविर में उपस्थित रहेंगे। उसके बाद विधानसभा स्तर पर सम्मेलन होंगे। कार्यसमिति को विधायक पूरन प्रकाश, वरिष्ठ नेता डॉ. देवेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन कल्पना गर्ग, निर्मला बघेल ने किए। अनुसूचित आयोग के सदस्य श्याम अहेरिया, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम लोधी, केके गौतम, विवेक चौधरी मनीषा पाराशर, संजय लवानियां, पीयूष धनगर, सचिन चतुर्वेदी, कन्हैया लाल गोयल, पवन अग्रवाल गोपेंद्र सिंह, निहाल सिंह आर्य, हिमांशु गुप्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने व संचालन देवेश पाठक ने किया।