{"_id":"63ecf364156d125ffc057474","slug":"mathura-police-searching-in-rajasthan-could-not-find-the-murdered-husband-mathura-news-mtr527929884-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: राजस्थान में तलाश रही पुलिस, नहीं मिला हत्यारोपी पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: राजस्थान में तलाश रही पुलिस, नहीं मिला हत्यारोपी पति
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। पुलिस की मौजूदगी में पत्नी की गोली मारकर हत्या करके फरार पति दूसरे दिन भी हाथ नहीं लग सका है। पुलिस की ५ टीमें राजस्थान और यूपी के कई जिलों में तलाश कर रही हैं। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
थाना रिफाइनरी के गांव भाहई में १४ फरवरी की सुबह पुलिस की मौजूदगी में गंगा सिंह ने पत्नी सोनिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद दोनों बच्चों को लेकर हत्यारोपी फरार हो गया था।
हालांकि एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय और एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह समेत अफसरों ने वारदात स्थल का निरीक्षण करने के बाद ५ टीमों को हत्यारोपी को पकड़ने के लिए लगाया था लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ हत्यारोपी नहीं लग सका है, जबकि ५ टीमें हत्यारोपी की तलाश में राजस्थान के भरतपुर, कामां, अलवर और यूपी के अलीगढ़, आगरा, मथुरा आदि जनपदों में खाक छान रही हैं। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि राजस्थान और यूपी के कई जिलों में टीमों को भेजा गया है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
भाहई में सन्नाटा
हत्या के बाद गांव भाहई में सन्नाटा है। एहतियात के लिए पुलिस की गाड़ियां बार-बार गश्त करके माहौल पर पूरी नजर बनाए हैं। हालांकि हत्यारोपी के घर पर बहन संगीता देखरेख कर रही है। फिलहाल गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।