{"_id":"62e53f0a83a3fb7251309fdc","slug":"mathura-police-s-no-entry-system-in-vrindavan-failed-on-the-very-first-day-mathura-news-mtr5216045189","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura : वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे पुलिस की व्यवस्था पहले ही दिन फेल, प्रवेश मार्गों पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura : वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे पुलिस की व्यवस्था पहले ही दिन फेल, प्रवेश मार्गों पर लगा जाम
Sun, 31 Jul 2022 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:19 AM IST
सार
शनिवार को लगे जाम के बाद पुलिस प्रशासन की हरियाली तीज की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। जाम की सबसे भयाभय स्थिति वृंदावन-मथुरा मार्ग पर देखने को मिली।
विज्ञापन
वृंदावन में जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में हरियाली तीज की तैयारियों को लेकर पुलिस द्वारा की गईं तैयारियां पहले ही दिन फेल हो गईं। नो एंट्री व्यवस्था लागू किए जाने के बाद भी वृंदावन में हजारों वाहन प्रवेश कर गए। वहीं प्रवेश मार्गों पर जाम लगा रहा और पुलिस अधिकारी बैठकें करते रहे। पुलिस की पहले से की गई व्यवस्था के बाद भी शहर का हाल बेहाल हो गया। वृंदावन की सड़कें जाम के बोझ तले दबती चलीं गईं। सड़कों से लेकर गलियों तक में जाम रहा।
शनिवार को लगे जाम के बाद पुलिस प्रशासन की हरियाली तीज की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। जाम की सबसे भयाभय स्थिति वृंदावन-मथुरा मार्ग पर देखने को मिली। जहां से गुजरने वाले वाहन जाम के चलते 1 घंटे तक जस के तस फंसे रहे। इस बीच पुलिस का एक सिपाही भी जाम हटाने का प्रयास करते दिखा लेकिन स्थिति उनकी पहुंच से बाहर जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को लगे जाम के बाद पुलिस प्रशासन की हरियाली तीज की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। जाम की सबसे भयाभय स्थिति वृंदावन-मथुरा मार्ग पर देखने को मिली। जहां से गुजरने वाले वाहन जाम के चलते 1 घंटे तक जस के तस फंसे रहे। इस बीच पुलिस का एक सिपाही भी जाम हटाने का प्रयास करते दिखा लेकिन स्थिति उनकी पहुंच से बाहर जा चुकी थी।
विज्ञापन
इन चौराहों पर रही जाम की स्थिति
अटल्लाचुंगी, रुक्मिणी विहार, टेंपो स्टैंड, बांकेबिहारी मंदिर मार्ग, विद्यापीठ चौराहा, सीएफसी चौराहा, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर आदि इलाकों में भी दिनभर जाम की स्थिती रही। मंदिरों के दर्शन के लिए बाहर से आए श्रद्धालुओं, पर्यटकों के साथ नगरवासी भी पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं को कोसते दिखाई दिए। पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी जाम की समस्या के प्रति संजीदा नहीं दिखा और न पुलिस की कोई व्यवस्था दिखाई दी।
विज्ञापन