फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Police lashed women with sticks in Janghavali

मथुरा: जंघावली में पुलिस ने बरसाईं महिलाओं पर लाठियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Police lashed women with sticks in Janghavali
मथुरा। सोशल मीडिया पर सुबह से पुलिस की ज्यादती का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी महिलाओं पर लाठियां भांजते दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी में कैद हुआ यह पूरा वाक्या शेरगढ़ के गांव जंघावली का है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात पुलिस की टीम शातिर अपराधी मूसा और उसके बेटों की तलाश में गई थी और बड़ी संख्या में हथियारों की तस्करी से जुड़े इस परिवार के सदस्यों के हथियार कहां छुपे हैं, इसकी तलाशी भी की गई। पुलिस के इस तलाशी अभियान के वक्त का एक वीडियो फुटेज सामने आया है। इसमें कमरे से बाहर निकल रही महिलाओं के पैरों पर कुछ पुलिसकर्मी बेरहमी से लाठियां भांजते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि रात में जब वह बच्चों को सुला रही थीं तभी पुलिस की टीम उनके घर आई। पुलिस ने बुरी तरह से महिलाओं के साथ बर्बरता की है। आरोप है कि पुलिस ने घर में तोड़फोड़ की और सामान को इधर-उधर फेंक दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों पर जब पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी तो उसकी डीवीआर भी अपने साथ उखाड़कर ले गए। आरोप है कि मूसा ने एक दरोगा की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की थी, जिसके बाद दरोगा का स्थानांतरण हो गया। इसी से बौखलाई पुलिस ने बर्बरता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि जंघावली गांव में रहने वाले मूसा और उसका परिवार हथियारों की तस्करी करता है। दो दिन पूर्व ही इनका बेटा ईसा पलवल पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इनका दूसरा बेटा दिल्ली पुलिस ने 8 पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया था, जो तिहाड़ जेल में है। इसी सिलसिले में पुलिस गई थी। आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed