{"_id":"626d40f2716d5d5c2e7ac5ae","slug":"mathura-police-engaged-in-search-of-absconding-accused-in-bride-s-murder-case-mathura-news-mtr5169024143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: दुल्हन की हत्या के मामले में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: दुल्हन की हत्या के मामले में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
मथुरा। फरार आरोपी कपिल उर्फ छोटू का मकान।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में दुल्हन की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अनीश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पुलिस घटना में नामजद कपिल उर्फ छोटू व संजू की तलाश में जुटी हुई है।
फिलहाल आरोपियों के घरों पर सन्नाटा है। एक घर में ताला लगा हुआ है, तो दूसरे घर में दो छोटे-छोटे बच्चे थे। बाकी परिवार के सदस्यों का कुछ पता नहीं है।
बता दें कि बृहस्पतिवार को गांव मुबारिकपुर में खूबीराम प्रजापति की पुत्री काजल की शादी थी। गौतमबुद्धनगर के थाना रबूपुरा के गांव कल्लूपूरा से मटरू के बेटे की बरात आई थी। शादी की कई रस्में पूरी हो चुकीं थीं। सात फेरों की तैयारी चल रही थी।
आरोप है तभी पड़ोस के आरोपी अनीश ने एकतरफा प्यार में दुल्हन के घर में घुसकर काजल की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में काजल के पिता खूबीराम ने गांव के अनीश, कपिल उर्फ छोटू व संजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि दुल्हन की हत्या के मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है। दो अन्य नामजदों की तलाश की जा रही है। उधर, इस मामले में शनिवार को ग्रामीणों ने पंचायत कर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।