{"_id":"5ba8f97c867a557f624a05a0","slug":"mathura-police-arrested-the-killer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर लूटी थी कार, आठ साल से फरार पंद्रह हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर लूटी थी कार, आठ साल से फरार पंद्रह हजार का इनामी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Updated Mon, 24 Sep 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में गिरफ्तार 15 हजार का इनामी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में आठ साल से हत्या और लूट में फरार चल रहा 15 हजार का इनामी जैंत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी की बाइक और हथियार बरामद हुए हैं। पूर्व में वृंदावन पुलिस इसके दो साथियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-62 निवासी स्नेहान सक्सेना पुत्र अमिताभ सक्सेना की आगरा से लौटते वक्त साल 2011 में जैंत चौकी क्षेत्र में कार लूट का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी। बदमाश कार लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने करीब एक डेढ़ माह बाद दो हत्यारोपी देवेंद्र और हरिओम को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर दिया था। तभी से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी को जैंत पुलिस और क्रिमिनल इंटेलीजेंस टीम ने गरुण गोविंद मंदिर के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन
सीओ सदर राकेश कुमार ने बताया कि जैंत चौकी प्रभारी अवधेश कुमार और टीम ने इटावा के जसवंत नगर निवासी सूरज उर्फ सिराजुद्दीन उर्फ सिराज अली पुत्र रसीद को पकड़ा है। इस इनामी पर लूट और हत्या के 10 मुकदमे हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने टीम को 15 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है।