फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Palwal's team beat Mathura by seven wickets

मथुरा: पलवल की टीम ने मथुरा को सात विकेट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Palwal's team beat Mathura by seven wickets
महिला किक्रेट टीम के कप्तानों के हाथ मिलवाते हुए अतिथि। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। पूर्व एमएलसी लेखराज चौधरी की स्मृति में पहली बार महिला क्रिकेट मैच का आयोजन हिंदू इंटर कॉलेज मैदान पर किया गया। इसमें सरस्वती क्रिकेट क्लब पलवल ने एलीट क्रिकेट क्लब मथुरा को सात विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरदेव चौधरी ने टॉस एवं खिलाड़ियों से परिचय करके किया। टॉस मथुरा की कप्तान सोनिया शर्मा ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मथुरा की महिला टीम ने पहला विकेट जल्दी खो देने के बाद संभल कर खेलना शुरू किया।
विज्ञापन

कप्तान सोनिया शर्मा एवं सौम्या सिंह ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को निर्धारित बीस ओवर में 5 विकेट खोकर 111 रन बनाते हुए लक्ष्य पलवल की टीम को दिया। सौम्या सिंह ने 31, सोनिया सिंह ने 22 एवं ईशा ने 9 रन बनाए। वेदी ,शालिनी, काजल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरस्वती क्रिकेट क्लब पलवल की महिला टीम की सलामी बल्लेबाज वेदी और शालिनी शर्मा ने अपनी टीम को अच्छी शुरूआत दी। वेदी ने अच्छी बल्लेबाजी की। टीम ने आसानी से 15 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया।

वेदी ने नॉट आउट 48, कोमल ने 11 और पूर्वी ने 10 बनाए। महिला खिलाड़ी वेदी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। अंपायरिंग अप्पू खान, प्रकाश चौधरी, स्कोरिंग जीतू बंसल एवं कमेंट्री देवकी नंदन पांडेय ने की। क्लब के संयोजक पीएल शर्मा, उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल, प्रबंधक वीरेंद्र चौधरी एडवोकेट, हरिओम गुप्ता, जिब्रान हुसैन एडवोकेट, विवेक चौधरी, महेंद्र चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed