{"_id":"63cec6df833c482e8e0e40b9","slug":"mathura-opposing-the-corridor-by-playing-utensils-bells-and-gongs-mathura-news-mtr5274718178-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा : बर्तन, घंटे-घड़ियाल बजाकर कॉरिडोर का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा : बर्तन, घंटे-घड़ियाल बजाकर कॉरिडोर का विरोध
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रस्तावित कॉरिडोर के विरोध में मंदिर के सेवायत गोस्वामियों, स्थानीय लोगों के साथ साथ व्यापारियों ने सोमवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। शाम को पैदल मार्च निकालकर सभी मंदिर गेट नंबर एक पर एकत्रित हुए और उन्होंने बर्तन, घंटे-घड़ियाल बजाकर प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध किया।
व्यापारी नीरज गौतम ने कहा कि वृंदावन के पौराणिक महत्व को बचाना है। यहां की कुंज गलियों को बचाने के लिए हम संघर्ष जारी रखेंगे। यह विकास ब्रजवासियों को उजाड़कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए है। कॉरिडोर से वृंदावन और उसकी कुंज गलियां समाप्त हो जाएंगी।
ब्रजवासियों के बुजुर्ग अपने आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की शृंगार आरती, राजभोग आरती और शयन भोग आरती करते आए हैं, कॉरिडोर के बनने के बाद हमें दूर फेंक दिया जाएगा। ब्रजवासियों की मुख्यमंत्री से यही पुकार है कि ब्रजवासियों को बांकेबिहारी से दूर मत करो। मुख्यमंत्री ऐसा नहीं चाहते हैं लेकिन कुछ अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे हैं। जितेंद्र गौतम टीटू, विष्णु गोला, चिंटू, विकास, प्रिंस खंडेलवाल, अमित गौतम, बबलू चाचा, केशव, अनिल गौतम, अशोक शर्मा, कुंज बिहारी पाठक, आशीष वशिष्ठ, दिनेश अग्रवाल, हिमांशु गोस्वामी आदि थे।