{"_id":"621b9322fe246f14a55ee6f6","slug":"mathura-on-vijaya-ekadashi-a-crowd-of-devotees-gathered-in-the-shri-banke-bihari-temple-mathura-news-mtr5138342109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: विजया एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: विजया एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
मथुरा। विजया एकादशी के मौके पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं क
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। विजया एकादशी का पर्व रविवार को श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। देश के कोने-कोने से आए भक्त अपने आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लेकर मंदिर पहुंचे। सुबह मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंदिर में भक्तों का रेला प्रवेश कर गया।
भक्तों को देखकर लग रहा था, जैसे मंदिर में जनसैलाब उमड़ पड़ा हो। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो रहा था। हर कोई अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखा। इधर, विजया एकादशी के अवसर पर हजारों भक्तों ने वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा दी। सुबह से ही वृंदावन की परिक्रमा देने का क्रम शुरू हो गया और शाम तक जारी रहा।
दिनभर जाम के नाम रहीं वृंदावन की सड़कें
वृंदावन की सड़कों पर लग रहे जाम से रविवार को भी मुक्ति नहीं मिल सकी। दिनभर वृंदावन की सड़कें जाम के नाम रहीं। प्रवेश मार्गों से लेकर शहर के अंदर सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
पुलिस बल के चुनाव में जाने के कारण भी समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। तिराहे-चौराहे पर पुलिस की गैर मौजूदगी से भी जाम के हालात हुए। वृंदावन के अटल्ला चुंगी, इस्कॉन रोड, प्रेम मंदिर के पास, मथुरा वृंदावन रोड आदि स्थानों पर वाहनों की लंबी लंबी कतार देखी गई। जाम के कारण स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।