फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: On the assurance of SSP, Bhakyu Bhanu's dharna postponed

मथुरा: एसएसपी के आश्वासन पर भाकियू भानु का धरना स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: On the assurance of SSP, Bhakyu Bhanu's dharna postponed
छिबरऊ के निकट यमुना एक्सप्रेस वे पुल के नीचे एसडीएम देवेंद्रपाल सिंह को ज्ञापन देते वरिष्ठ राष्? - फोटो : MATHURA
बलदेव (मथुरा)। गांव छिबरऊ के निकट यमुना एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा पुलिस उत्पीड़न एवं किसानों की समस्याओं को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन एसएसपी एवं एसडीएम के आश्वासन पर स्थगित हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को किसान गिर्राज फौजदार, कुंत भोज रावत, राजेंद्र सिंह, देवी सिंह, बलवीर सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। उनको एसडीएम ने जूस पिलाकर धरना स्थगित कराया। एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह एवं सीओ रविकांत पाराशर किसानों को दिन भर मनाते रहे। पांच पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल सीओ के साथ एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि दरोगा मोहित मलिक को निलंबित किया जाए। बलदेव थाना प्रभारी का ट्रांसफर किया जाए। एसएसपी ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। 24 अप्रैल को ठोस कार्रवाई होगी। प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह तोमर ने बताया महावन तहसील पर सभी अधिकारियों के बीच 26 अप्रैल को समस्याओं को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रविकांत तोमर, गोपाल, सिकरवार, सौनवीर तोमर, कुशलपाल चौधरी, राकेश चौधरी, अमरीश भरंगर, श्यामपाल सिंह, विपिन सिकरवार, हेमंत उपाध्याय, भोलू पहलवान, कुंतभोज रावत, राधे लाल, रामगोपाल सिकरवार, गिर्राज फौजदार, हरिपाल परिहार, विक्रम चौधरी, राहुल, अमित तेहरिया आदि थे। अध्यक्षता छगन लाल शर्मा व संचालन रामवीर सिंह तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed