फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: On Mahashivratri, two auspicious yogas are being formed.

मथुरा: महाशिवरात्रि पर दो शुभ योग का बन रहा है संयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 08:31 PM IST
विज्ञापन
Mathura: On Mahashivratri, two auspicious yogas are being formed.
मथुरा। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर दो शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इसमें धनिष्ठा नक्षत्र में परिघ योग और उसके बाद शिव योग है। इन खास संयोग के दौरान शिवजी की पूजा उत्तम मानी जाएगी।
विज्ञापन

पंडित अजय कुमार तैलंग ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार एक मार्च को है। चतुर्दशी तिथि सुबह 3 बजकर 16 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 2 मार्च प्रात:बेला में होगा।
विज्ञापन

इस दरम्यान महाशिवरात्रि को पहले प्रहर की पूजा 1 मार्च को सुबह 6:21 से 9:27 बजे तक करें। दूसरे प्रहर की पूजा 1 मार्च को रात्रि 9:27 बजे से 12:33 बजे तक होगी। तीसरे प्रहर की पूजा 2 मार्च को रात्रि 12:33 से सुबह 3:39 बजे तक तथा चौथे प्रहर की पूजा 2 मार्च को 3:39 से 6:45 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य आलोक गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि पर शुभ मुहूर्त और संयोग के साथ ही पंचग्रही योग भी बन रहे हैं। इस योग में भगवान शिव की पूजा से विशेष आशीर्वाद मिलता है।
उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन चाहे कोई भी समय हो, भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। इस बार धनिष्ठा नक्षत्र में परिघ योग रहेगा। धनिष्ठा के बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। परिघ के बाद शिवयोग रहेगा। शिवरात्रि पर 12वें भाव में मकर राशि में पंचग्रही योग रहेगा। मंगल, शुक्र, बुध और शनि के साथ चंद्र है। लग्न में कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति रहेगी। चतुर्थ भाव में राहु वृषभ राशि में जबकि केतु दसवें भाव में वृश्चिक राशि में रहेगा।
साहित्याचार्य शरद चतुर्वेदी ने बताया कि महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन की रात का पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि की रात आध्यात्मिक शक्तियां जागृत होती हैं। शुभ काल के दौरान ही महादेव और पार्वती की पूजा की जानी चाहिए।

किस राशि वाले को किससे करना होगा अभिषेक
महाशिवरात्रि को मेष राशि वालों को बेलपत्र, वृष वालों को दूध मिश्रित जल, मिथुन वालों को दही मिश्रित जल, कर्क राशि वालों को चंदन का इत्र, सिंह राशि वालों को घी का दीपक, कन्या राशि वालों को काला तिल और जल मिलाकर, तुला वालों को जल में सफेद चंदन, वृश्चिक वालों को जल और बेलपत्र, धनु वालों को अबीर या गुलाल, मकर राशि वालों को भांग और धतूरा, कुंभ को पुष्प, मीन राशि वालों को गन्ने का रस और केसर से अभिषेक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed