फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Old man went missing from home to defecate, fear of falling in drain

मथुरा: घर से शौच को गया वृद्ध गायब, नाले में गिरने की आशंका

Wed, 08 Sep 2021 07:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Old man went missing from home to defecate, fear of falling in drain
मथुरा। महानगर में नाले में गिरकर हुईं दो युवकों की मौत के बाद भी नाले खुले हुए हैं। मंगलवार को थाना गोविंद नगर के अर्जुनपुरा निवासी वृद्ध मसानी नाले किनारे शौच को गए थे, तब से उनका पता नहीं लगा है। परिजन नाले में गिरने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। बुधवार को गोताखोरों ने नाला व यमुना में खोजने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

अर्जुनपुरा डीग गेट निवासी फूल चंद गोला (75) पिता निनुआराम शाम करीब चार बजे अपने घर से मसानी नाला कान्हा माखन स्कूल के पास पुलिया की तरफ गए। वह साइकिल लेकर गए थे। जब शाम छह बजे तक वापस नहीं लौटे तो परिजन ने खोजबीन की तो नाले के किनारे साइकिल व शौच को ले जाई गई पानी की बोतल मिली। इसकी जानकारी परिजन ने शाम को ही थाना गोविंदनगर पुलिस को दी। पुलिस ने रात में नाले में कोई खोजबीन नहीं की।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर तक परिजन खोजबीन करते रहे, बाद में उनके द्वारा क्षेत्रीय पार्षद राधा सिंह से संपर्क किया गया। पार्षद पति गोविंद सिंह ने निगम से फूलचंद की खोजबीन के लिए गोताखोर बुलाए। गोताखोरों ने नाले में तथा यमुना में खोजबीन की परंतु नहीं मिल सका। फूलचंद के पुत्र गिरीश कुमार ने बताया कि उनके पिता सफेद बनियान तथा नेकर पहन कर साइकिल से शौच को गए थे। थानाध्यक्ष गोविंद नगर विजय कुमार सिंह ने बताया कि गायब वृद्ध की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed