फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Nine infected found in State Observation Home

मथुरा: राजकीय संप्रेक्षण गृह में मिले नौ संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Nine infected found in State Observation Home
मथुरा। कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़े हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जनपद में 11 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग सकते में हैं। नए केस में 9 पॉजिटिव केस राजकीय संप्रेक्षण गृह में मिले हैं। यहां के नौ किशोर संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य टीम ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 11 कोरोना के पॉजिटिव केस आए हैं। संक्रमितों में राजकीय संप्रेक्षण गृह के नौ किशोर हैं। इनमें 16, 17, 18, 16, 17, 15, 11, 17 और 18 वर्ष के किशोर शामिल हैं। वहीं राया निवासी 80 वर्षीय वृद्ध और मीना नगर निवासी 18 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

नए केस मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या 18 हो गई है। सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने इसकी रिपोर्ट मांगी है। इधर जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मुनीष पौरुष सहित अन्य अधिकारियों ने राजकीय संप्रेक्षण गृह में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी एकत्रित करना शुरू कर दिया है। डॉ. रोहताश ने राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। संक्रमितों को दवा वितरित कर स्वास्थ्य की जानकारी की। वहीं संक्रमितों को अलग कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह के अनुसार सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना
दरअसल, अगला सप्ताह स्वास्थ्य विभाग के लिए कड़ी परीक्षा है। मुड़िया पूर्णिमा पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करना मुमकिन नहीं है। लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। विशेषकर गोवर्धन व वृंदावन में सबसे अधिक भीड़ होगी। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव का कहना है कि लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है और जांच कराने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed