फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura MP Hema Malini will be brand ambassador of CIRG

Mathura News: सांसद हेमा मालिनी बनेंगी CIRG की ब्रांड एंबेसडर, बोलीं-संस्थान महिला सशक्तीकरण को दे रहा बढ़ावा

Sun, 04 Jun 2023 10:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 10:54 PM IST
सार

मथुरा से सांसद हेमा मालिनी CIRG की ब्रांड एंबेसडर बनेंगी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संस्थान महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रहा है। 

विज्ञापन
Mathura MP Hema Malini will be brand ambassador of CIRG
मथुरा से सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (सीआईआरजी), मखदूम की ब्रांड एंबेसडर बनेंगी। सांसद रविवार को संस्थान में आयोजित सात दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं थीं। यहां संस्थान के निदेशक ने उनसे ब्रांड एंबेसडर बनने का अनुरोध किया तो उन्होंने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण में बकरी पालन बेहतर साधन

सांसद ने कहा कि मुझे संस्थान में आकर गौरव की अनुभूति हो रही है। संस्थान किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। बकरी पालन किसानों की आय को दोगुना करने का बेहतर विकल्प है। मैं इस बात से पूर्णतया सहमत हूं कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बकरी पालन रोजगार का बेहतर साधन है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही

प्रशिक्षण कार्यक्रम का राज्यपाल आनंदीबेन ने उद्घाटन किया था। समापन कार्यक्रम में संस्थान निदेशक डॉ. मनीष कुमार चेटली ने सांसद हेमा मालिनी से केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान की ब्रांड एंबेसडर बनने का अनुरोध किया, इस प्रस्ताव को सांसद हेमा मालिनी ने स्वीकार भी कर लिया। सात दिवसीय प्रशिक्षण में देश के 14 राज्यों से आए 121 किसानों व बकरी पालकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी सहभागिता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed