फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Married woman found hanging, accused of murder

मथुरा: फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Married woman found hanging, accused of murder
मथुरा। शहर के सप्तऋषि नगर में विवाहिता का शव कुंडे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। मायके वालों का आरोप है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। शादी के बाद से लगातार उसको प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन

अलीगढ़ के सासनी गेट निवासी रनवीर की बेटी मोहिनी (३१) का विवाह मथुरा के सप्तऋषि नगर निवासी राजन से साल २०११ में हुआ था। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात सूचना मिलने पर शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया गया। गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। प्रथम दृष्टया विवाहिता ने आत्महत्या की थी। पिता का आरोप है कि ससुरालीजनों ने गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को आत्महत्या का रूप दिया है।
विज्ञापन

शादी के बाद से लगातार ससुरालीजन विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ित करते थे। करीब आठ माह पूर्व भी मारपीट कर उसकी बेटी को घर से निकाल दिया गया था। दो महीने बाद खुद उनका दामाद और समधन राजीनामा करके ले गए। तीन दिन पूर्व उनकी बेटी से मारपीट की गई है। पिता ने पति, सास और ननद के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर क्राइम अमित बेनीवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया विवाहिता ने आत्महत्या की है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed