{"_id":"608ea99f8ebc3e0a8a52537a","slug":"mathura-many-employees-who-came-to-the-counting-of-votes-turned-out-to-be-corona-positive-mathura-news-agr4905438192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मतगणना में आए कई कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मतगणना में आए कई कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
मथुरा। जनपद के दस ब्लाकों में रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना हुई। मतगणना प्रवेश स्थल पर चेकिंग में अलग-अलग स्थानों पर दर्जन भर लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
मथुरा ब्लॉक की मतगणना के दौरान जीआईसी इंटर कॉलेज में एक मतगणना कर्मी बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इधर, नौहझील ब्लॉक में एंटीजन टेस्ट के अनुसार कई कर्मचारी पॉजिटिव होने पर वापस किए गए। इस चुनाव में ऐसा पहली बार हुआ है कि बहुत बड़ी संख्या में रिजर्व कर्मचारियों को मतगणना में लगाना पड़ा है।
नौहझील में एआरओ पवन कुमार को पॉजिटिव निकलने पर घर भेजा गया। कोविड टेस्ट के चलते कई स्थानों पर मतगणना का कार्य देरी से शुरू हुआ। सभी ब्लॉकों पर कोविड हेल्प सेंटर डेस्क लगाई गई, जहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मतगणना ड्यूटी के लिए आए कर्मचारियों का एंटीजन टेस्ट करते देखे गए। राया ब्लॉक में 30 टेबिलों पर मतगणना होनी थी लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते मतगणना के लिए मात्र 20 टेबिलों पर काउंटिंग कराई जा रही है। मतगणना स्थलों पर कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता हुआ नहीं दिखाई दिया। लोग एक-दूसरे के बगल में खड़े होकर कोविड-19 के सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। वहां पर उन्हें कोई टोकने वाला भी नहीं मिला।