{"_id":"67f96aa3df60c3c5b704a723","slug":"mathura-made-a-leap-in-the-ranking-of-development-works-got-32nd-position-mathura-news-c-369-1-sagr1038-127831-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विकास कार्यों की रैंकिंग में मथुरा ने लगाई छलांग, मिला 32वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विकास कार्यों की रैंकिंग में मथुरा ने लगाई छलांग, मिला 32वां स्थान
विज्ञापन
मथुरा। सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग शासन ने जारी कर दी है। विकास कार्यों की दौड़ में मथुरा ने इस बार लंबी छलांग लगाई है। 25 पायदान चढ़कर मथुरा प्रदेश में 32वें पायदान पर पहुंच गया है। आगरा मंडल में मैनपुरी 29वीं रैंक के साथ टॉप पर रहा तो वहीं मथुरा दूसरे और आगरा तीसरे स्थान पर है। वहीं फिरोजाबाद सबसे फिसड्डी है।
मार्च में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग जारी की गई है। इसमें विकास कार्यों में मथुरा का प्रदर्शन बीते माह की तुलना में बेहतर रहा। फरवरी के विकास कार्यों के आधार पर जारी रैंकिंग में मथुरा का स्थान 57वां था। इस बार मथुरा ने 32वीं रैंक हासिल की है, जो बीते माह की अपेक्षा 25 रैंक अधिक है। वहीं दूसरी तरफ आगरा मंडल में मथुरा को दूसरा स्थान मिला। 29वीं रैंक के साथ मैनपुरी जहां पहले स्थान पर है तो वहीं 37वीं रैंक के साथ आगरा तीसरे और 60वीं रैंक के साथ फिरोजाबाद मंडल में सबसे अंतिम पायदान पर है।
-- --
संयुक्त रैंकिंग में भी मथुरा का प्रदर्शन रहा बेहतर
विकास और राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में भी मथुरा का प्रदर्शन बेहतर रहा। इसमें मथुरा को प्रदेश में 24वां स्थान मिला है। वहीं मैनपुरी को 40वां, आगरा को 58वां और फिरोजाबाद को 71वां स्थान हासिल हुआ है। इसके अलावा राजस्व रैंकिंग में मथुरा को 32वां, मैनपुरी को 49वां, आगरा को 64वां और फिरोजाबाद को 69वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में इस बार मथुरा का प्रदर्शन बेहतर रहा। अब टॉप-10 में मथुरा को स्थान दिलाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
-चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम