{"_id":"5e75f7f08ebc3e774d53a3e4","slug":"mathura-junction-railway-station-mathura-news-agr4348244126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर रेलवे की व्यवस्थाओं से सीडीओ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर रेलवे की व्यवस्थाओं से सीडीओ नाराज
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने फूड प्लाजा में ग्राहकों को सैनिटाइजर उपलब्ध न क
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोरोना वायरस से निपटने के इंतजाम को परखने के लिए मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे सीडीओ नितिन गौड़ ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई है। मुसाफिरखाना, वेटिंग रूमों में इंतजाम ना काफी थे, जबकि कमसम फूड प्लाजा पर सरकार के दिशानिर्देशों की अवहेलना की जा रही थी।
शनिवार को सुबह 11:30 बजे मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़ ने रेलवे और रोडवेज की व्यवस्थाओं को परखा। कोरोना वायरस के मद्देनजर केंद्र और राज्य सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनका पालन किस स्तर पर सुनिश्चित हो रहा है इसका जायजा लेने रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर सीडीओ पहुंचे। वर्तमान व्यवस्थाओं से सीडीओ नाखुश नजर आए। जंक्शन रेलवे स्टेशन के कमसम फूड प्लाजा पर यात्रियों को प्रवेश दौरान हाथ साफ नहीं कराए जा रहे थे। फूड प्लाजा में यात्रियों को साबुन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। इस पर नाराजगी जताते हुए स्टेशन मैनेजर को इस पर तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। यहां मुसाफिरखाना और वेटिंग रूम में भी पूरी तैयारी नहीं थी।
आरपीएफ इंस्पेक्टर की कार्यप्रणाली को लेकर सख्त नाराजगी जताई। सीडीओ ने नए बस स्टेशन का भी निरीक्षण किया। यहां स्टेशन प्रबंधक को कुछ आवश्यक निर्देश दिए। यहां की व्यवस्थाओं से भी सीडीओ संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने सफाई सहित कई बिंदुओं को लेकर नाराजगी जताई। सीडीओ ने बताया कि शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।