फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: JD, who came to investigate forgery, accused of abusing and threatening

Mathura : फर्जीवाड़े की जांच करने आए जेडी पर लगाया गाली-गलौज कर धमकाने का आरोप

Wed, 27 Jul 2022 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mathura: JD, who came to investigate forgery, accused of abusing and threatening
आईटीआई मथुरा - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में मथुरा मार्ग स्थित राजकीय औद्योगिक संस्थान (आईटीआई) में मंगलवार की दोपहर कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के पीछे मंडलीय ज्वाइंट डायरेक्टर द्वारा फर्जीवाड़े की जांच करना बताया जा रहा है। जांच के लिए आए मंडलीय ज्वाइंट डायरेक्टर के समक्ष हुए विवाद के बाद पुलिस को बुलाना पड़ा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


आईटीआई में कार्यरत कर्मचारी के खिलाफ चल रही जांच के संबंध में मंडलीय ज्वाइंट डायरेक्टर योगेंद्र कुमार मंगलवार को वृंदावन विद्यालय पहुंचे। यहां वह कार्यालय में जांच कर रहे थे कि तभी अन्य कर्मचारी संजय सैनी वहां आए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

विज्ञापन

पुलिस को बुलाना पड़ा

मंडलीय ज्वाइंट डायरेक्टर योगेंद्र कुमार द्वारा मना किए जाने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख अन्य कर्मचारी भी वहां आ गए। किसी ने संजय के परिवार को फोन कर बुला लिया। परिवार को देखकर संजय ने कहा कि मंडलीय ज्वाइंट डायरेक्टर ने उनके साथ गाली-गलौज कर धमकाते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। मामला बढ़ता देख पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस के आने के बाद प्रभारी प्रधानाचार्य एवं अन्य कर्मचारियों ने मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलीय ज्वाइंट डायरेक्टर योगेंद्र कुमार ने बताया कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। किसी कर्मचारी के साथ गाली-गलौज नहीं की गई। मंगलवार को आईटीआई के वरिष्ठ कर्मचारी के खिलाफ जांच करने के लिए आए थे। इस विवाद के कारण जांच में व्यवधान उत्पन्न हुआ है। इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed