फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: ISKCON devotee of Croatia got freedom from prison by Braj Press Club

मथुरा: क्रोशिया के इस्कॉन भक्त को ब्रज प्रेस क्लब ने जेल से दिलाई आजादी

Sat, 27 Feb 2021 08:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Mathura: ISKCON devotee of Croatia got freedom from prison by Braj Press Club
मथुरा। जिला जेल में वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेन्द्र मैत्रेय को टिकट सौंपते ब्रज प्रेस क्लब के अध्य? - फोटो : MATHURA
मथुरा। क्रोशिया के युवक को कृष्ण भक्ति के लिए इस्कॉन के माध्यम से भारत में आना भारी पड़ा। पश्चिम बंगाल के मायापुरम से वृंदावन आने पर इस्कॉन ने उसे नौकरी से निकाल दिया। बाद में वह बिना वीजा के देश में रहने के आरोप में जेल चला गया। अब जेल की सलाखों से निकलकर अपने देश जाने के लिए उसके पास पैसा नहीं था। शनिवार को टिकट ब्रज प्रेस क्लब के माध्यम से उसे उपलब्ध कराया गया। अब वह 9 मार्च को अपने देश जाएगा।
विज्ञापन

कोशियन कृष्ण भक्त जोरन जोलिक कुछ वर्ष पूर्व कृष्ण भक्ति के लिए बंगाल में इस्कॉन मायापुरम में आया। एलआईयू की सूचना पर वृंदावन पुलिस ने उसे वीजा अधिनियम में पकड़ कर जेल भेज दिया। जेल में जब उसकी सजा पूरी हो गई तो उसके पास अपने देश जाने के लिए एयर टिकट के लिए पैसा नहीं था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने कई दफा इस्कॉन के अधिकारियों को बताया। उन्होंने यह भी बताया कि जोरन को वीजा मिलते समय इस्कॉन ने जिम्मेदारी ली थी कि वह वीजा समाप्त होने पर उसे वापस अपने देश भी भेजेगा लेकिन इस्कॉन के पदाधिकारियों ने इसमें कोई रुचि नहीं ली। बाद में इसकी जानकारी एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव और ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु व तीरंदाज सचिन को हुई। उन्होंने शनिवार को क्रोशिया जाने की टिकट खरीदकर वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय को दी। ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष ने बताया कि जोरन अब 9 मार्च को जेल से अपने देश जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed