फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura International Film Festival held in April and 30 films from 11 countries will be screened in mathura

International Film Festival: मथुरा में प्रदर्शित होंगी 11 देशों की 30 फिल्म, हेमा मालिनी होंगी ब्रांड एंबेसडर

Wed, 11 Jan 2023 02:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 02:43 PM IST
सार

मथुरा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2023 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसकी ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री हेमा मालिनी होंगी। इस मौके पर विभिन्न देशों की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही सिनेमा पर सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा।  
 

विज्ञापन
Mathura International Film Festival held in April and 30 films from 11 countries will be screened in mathura
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में छह से नौ अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2023 का आयोजन होगा। कार्यकम नाट्यकिरन मंच मुंबई और व्हाइट फ्रेम थियेटर की ओर से आयोजित किया जाएगा। इसकी ब्रांड एंबेसडर सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी होंगी। मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को आमंत्रित किया गया है। फेस्टिवल में 11 देशों की 30 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन


इसकी जानकारी मंगलवार को मुंबई से आए कला निर्देशक जयंत देशमुख ने दी। उन्होंने बताया कि मथुरा नगरी दुनिया के सबसे बड़े कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की नगरी है। जिन्होंने समस्त जगत को अपने नृत्य, संगीत और अभिनय के माध्यम से आनंदित किया। साथ ही जीवों में प्रेम और सद्भावना का रस अंकुरित किया है, जो योगविधा के योगीराज हैं। चार दिवसीय मथुरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2023 सिनेमा के माध्यम से प्रदर्शित होगा। इसमें फिल्म के प्रदर्शन के साथ सिनेमा पर सेमिनार भी होगा। 
विज्ञापन


फेस्टिवल के फाउंडर देव फौजदार व मनोज राठौर का कहना है कि सिनेमा विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसमें मथुरा की लोक संस्कृति को ध्यान में रखते हुए सिनेमा के माध्यम से ब्रज क्षेत्र की विलुप्त होती कलाएं, सामाजिक परंपराएं, संस्कृति और सभ्यता को संवारने संजोने पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान फिल्म डायरेक्टर अरुण शेखर, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल क्यूरेटर अशोक पुरंग, गीतकार शेखर अस्तित्व आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed