फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Influx of devotees gathered in Shribanke Bihari and Dwarkadhish temples

मथुरा: श्रीबांकेबिहारी व द्वारिकाधीश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Influx of devotees gathered in Shribanke Bihari and Dwarkadhish temples
मथुरा। द्वारिकाधीश मंदिर से विश्राम घाट तक उमड़ी भीड़।
वृंदावन (मथुरा)। क्रिसमस व रविवार की छुट्टी होने के कारण श्रीबांकेबिहारी व द्वारिकाधीश मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर यही लगता है कि लोगों को कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन का डर नहीं है।
विज्ञापन

मंदिर परिसर ही नहीं बल्कि गलियों में लोगों की भीड़ नजर आई। वृंदावन के हालात तो और ही खराब रहे, वहां की सड़कें वाहनों से पटी दिखीं। वहीं द्वारिकाधीश मंदिर में उमड़ी भीड़ से लोगों को भी दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, डीएम नवनीत सिंह चहल ने मंदिर प्रबंधनों से कहा है कि वह कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें, अन्यथा प्रशासन को कठोर कदम उठाने होंगे।
हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश के हजारों श्रद्धालु ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। इससे प्रेम मंदिर, हरिनकुंज रोड, इस्कॉन मंदिर मार्ग, रुक्मिणी बिहार, अटल्ला चुंगी, परिक्रमा मार्ग, गांधी मार्ग, मथुरा वृंदावन और छटीकरा रोड वाहनों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक समस्या मथुरा-वृंदावन रोड पर देखी गई। वाहनों की लाइन आईटीआई तक पहुंच गई। पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि वाहनों का पूरे दिन दबाव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed