{"_id":"63d1670eaaf9565cfa3ed9bd","slug":"mathura-in-the-coaching-center-intoxicated-and-made-obscene-clippings-of-the-girl-student-raped-mathura-news-mtr5275030122-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कोचिंग सेंटर में नशा करा कर छात्रा की अश्लील क्लीपिंग बनाई, दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कोचिंग सेंटर में नशा करा कर छात्रा की अश्लील क्लीपिंग बनाई, दुष्कर्म
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थ नगरी में एक कोचिंग सेंटर पर छात्रा को नशा कराकर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण किया गया। आरोप है यहां पढ़ने वाली १२ से अधिक छात्राएं इस दलदल में फंस चुकीं हैं। एक छात्रा ने आवाज उठाई तो पुलिस ने उसे अनसुना कर दिया।
वृंदावन की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय छात्रा हिम्मत कर अपने साथ हुए अत्याचार से लड़ने के लिए आगे आई। माता-पिता के साथ कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम से मिली और अपनी व्यथा बताई। डॉ. लक्ष्मी गौतम ने बताया कि 12वीं की छात्रा जुलाई माह से नगर के गोपीनाथ बाजार स्थित एक कोचिंग सेंटर में कॉमर्स का ट्यूशन पढ़ने जाती थी। एक दिन कोचिंग में पार्टी के दौरान टिकिया और कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर उसे पिला दिया। जब छात्रा को नशा हो गया तो उसके कपड़े उतारे और वीडियो क्लिप बना ली गई। होश आने पर एक छात्र उसे घर छोड़ आया।
अश्लील क्लिपिंग दिखाकर कोचिंग के शिक्षक और एक अन्य युवक ने छात्रा के साथ प्रेम मंदिर के सामने होटल में दुष्कर्म किया। छात्रा ने बताया कि यह अब हर दिन की बात हो गई। डरा धमकाकर उसे होटल में बुलाया जाता और उसके साथ दुष्कर्म किया जाता। बीते 19 जनवरी को छात्रा को गोपीनाथ बाजार स्थित युवक ने घर बुलाया और रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह 11 बजे युवक उसे पानीगांव पुल पर यह कहते हुए छोड़ आया कि अब तू मर जा।
विज्ञापन
तंग आकर छात्रा ने पुल से यमुना में छलांग लगा दी। उसे आसपास मौजूद मजदूरों ने बचा लिया। परिवार के लोग उसे कोतवाली ले गए। आरोप है यहां पुलिस ने छात्रा की आपबीती सुनना तो दूर उसे नशे में बताकर थप्पड़ जड़ दिए। यह देख परिवार डर गया और बेटी को घर ले आया। बुधवार को उन्होंने कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम से न्याय की गुहार लगाई है। छात्रा के अनुसार कोचिंग सेंटर में १२ अधिक छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण किया गया है।
यमुना में कूदी छात्रा को जब पुलिस कोतवाली लेकर आई उस समय छात्रा ने कुछ नहीं बताया। परिवार वालों से भी हमने पूछा, लेकिन कुछ नहीं बोले। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- विजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी, वृंदावन।