{"_id":"6262b64b212cc37c850ca0d8","slug":"mathura-house-demolished-due-to-gas-cylinder-explosion-everything-burnt-by-fire-mathura-news-mtr516473431","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गैस सिलिंडर फटने से मकान ध्वस्त, आग से सब कुछ जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गैस सिलिंडर फटने से मकान ध्वस्त, आग से सब कुछ जला
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गांव जाव में गैस सिलिंडर फटने से एक मकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे मकान को अपनी आगोश में ले लिया। आग से करीब दस लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब चार घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
बृहस्पतिवार की शाम को करीब सात बजे गांव जाव में रजमल पुत्र अजीराम जाटव की पुत्री घर में खाना बना रही थी। उसने गैस चूल्हे पर सब्जी बनाने के लिए रखकर किसी काम से घर के बाहर आ गई। तभी सिलिंडर फटा और घर में आग लग गई। आग में राजमल के घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। अचानक धमाके की आवाज सुनकर वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए और अपने संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए।
तेज हवा होने के चलते आग भड़क गई। आसपास के बुर्जी बिटौरे भी आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस, दमकल को दी। दमकल की एक गाड़ी आग पर काबू पाने में नाकाम रही तो मथुरा से दो और दमकलों ने बड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक रजमल का सब कुछ जलकर खाक हो गया। तहसील की टीम ने गांव पहुंचकर मुआयना किया। रजमल ने बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान होने की संभावना है, जिसमें 35 हजार रुपये की नगदी भी जल गई।
विज्ञापन
पुत्री के दहेज का सामान भी जला
रजमल की बेटी शादी योग्य हो थी। उसकी शादी के लिए धीरे-धीरे समान जुटा रखा था। वह सामान भी जलकर खाक हो गया है। सिलिंडर फटने से उसका मकान भी पूरी तरह जमींदोज हो गया।
हर संभव मदद दिलाई जाएगी
कोसी गैस सर्विस के मैनेजर राजकुमार गुप्ता का कहना है कि रजमल को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। इसके लिए बीमा कंपनी के अधिकारी जल्द ही सर्वे करेंगे। उसी के आधार पर नुकसान की भरपाई होगी।