{"_id":"615db4558ebc3e62411117d0","slug":"mathura-highway-police-caught-three-vicious-thieves-recovered-stolen-goods-mathura-news-agr5104804114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: हाईवे पुलिस ने तीन शातिर चोर पकड़े, चोरी का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: हाईवे पुलिस ने तीन शातिर चोर पकड़े, चोरी का माल बरामद
विज्ञापन
पकड़े गए शातिर चोर, साथ है हाईवे पुलिस
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे पुलिस और सर्विलांस की टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का बड़ी मात्रा में सामान, बंदूक और जेवरात बरामद किए हैं। पकड़े गए चोरों ने पिछले दो महीने में करीब 10 चोरियों की वारदात को अंजाम दिया। चोरी से पहले यह दिन में रेकी करके उस घर को निशाना बनाते थे।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि लगातार हो रही चोरियों की वारदातों के खुलासे और विराम लगाने के लिए एसएचओ हाईवे अनुज कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एसएचओ ने बखूबी वारदातों को रोकने में कामयाबी हासिल की, वहीं चोरी की वारदातों का खुलासा भी कर दिया। तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए पूरन सिंह हाल निवासी मुड़ेसी, हाईवे व मूल निवासी कलुआ वैलोट, गोंडा अलीगढ़, हरीदर्शन निवासी औरंगाबाद मस्जिद के पीछे जाटव मोहल्ला, सदर बाजार और रमजानी निवासी सेरसा, फरह हैं। यह तीनों फेरी लगाकर पहले मकान की रेकी करते थे, उसके बाद रात में निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। करीब दो महीने में इन चोरों ने 10 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
यह हुआ बरामद
अपाचे बाइक, बड़े बैग में एक डीबीबीएल बंदूक, 8 कारतूस 12 बोर, दो टेबलेट, करीब 10 मोबाइल, चार सफेद धातु के सिक्के लक्ष्मी-गणेश, दो जोड़ी सफेद धातु की पाजेब, एक हथफूल सफेद धातु का, एक कोंधनी सफेद धातु की, एक चेन सफेद धातु, तीन जोड़ी कड़े सफेद धातु, एक पाजेब घुलक वाली सफेद धातु, एक जोड़ी पाजेब सफेद धातु, 2 हजार रुपये और छह टौंटी।