{"_id":"61e96b9655a0e71d7d632cd9","slug":"mathura-hearing-of-shri-krishna-janmabhoomi-nyas-on-february-4-mathura-news-mtr5120488134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास की सुनवाई ४ फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास की सुनवाई ४ फरवरी को
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की सुनवाई बृहस्पतिवार को नहीं हो सकी। कोविड के चलते अदालत ने सुनवाई की तारीख ४ फरवरी तय की है। अदालत में इस केस में न्यास पक्ष द्वारा अपनी बहस करनी थी।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित १३.३७ एकड़ जमीन पर दावा किया गया है। जिस संबंध में न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने अदालत में दावा किया है। इस दावे की सुनवाई के दौरान अदालत में ईदगाह पक्ष ने अपनी बहस पूरी कर ली है। अब न्यास पक्ष को अपनी बहस पूरी करनी थी। लेकिन कोविड के चलते न्यायालय में बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी।
अध्यक्ष और वादी एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोविड के चलते अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अब सुनवाई ४ फरवरी को होगी।