फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Govardhan police caught illegal arms factory, recovered firearm, gun and cartridges

मथुरा: गोवर्धन पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी, तमंचा, बंदूक और कारतूस बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Govardhan police caught illegal arms factory, recovered firearm, gun and cartridges
मथुरा। बरामद अवैध शस्त्रों के जखीरा के बारे में जानकारी देते सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। विधानसभा चुनाव से पूर्व थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था को लेकर ऐसे लोगों पर निगरानी के लिए जाल बिछाया।
बृहस्पतिवार को पुलिस डीग मार्ग पर तलाशी अभियान चला रही थी, उसी दौरान सूचना मिली कि दौलतपुर में अवैध शस्त्र फैक्टरी चल रही है। थानाध्यक्ष, फोर्स के साथ दौलतपुर पहुंचे। वहां संचालित अवैध शस्त्र फैक्टरी पर छापा मारकर आठ तमंचा, चार बंदूक, 17 कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण, बरमा, आरी, ब्लेड, हथौड़ी, रेती, स्प्रिंग, कैंची, पेशकश, वेल्डिंग मशीन आदि सामान बरामद कर फैक्टरी संचालक साहुन निवासी दौलतपुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

सहयोगी ताहिर निवासी दौलतपुर मौके से फरार हो गया। सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दौलतपुर में अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed