फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura got is first installment for heritage city

हेरिटेज सिटी के पहले चरण में मिले 40 करोड़

Thu, 22 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 22 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
mathura got is first installment for heritage city
देश के 12 धार्मिक शहरों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को विश्वपटल पर आकर्षण का केंद्र बनाने की नरेंद्र मोदी सरकार की हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट योजना बुधवार को औपचारिक तौर पर शुरू हो गई। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली मथुरा के खाते में 40 करोड़ रुपये प्रारंभिक तौर पर आए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में हेरिटेज सिटी के रूप में चयनित शहरों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के प्रारूप का प्रस्तुतिकरण हुआ। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा, सचिव शंकर अग्रवाल और संयुक्त सचिव प्रवीन प्रकाश ने प्रेजेंटेशन को देखा।
विज्ञापन


इस दौरान शहरी आबादी के आधार पर योजना के शुभारंभ के लिए धनराशि आवंटित की गई। इसमें सबसे अधिक भगवान भोलेनाथ की नगरी वाराणसी के खाते में 89 करोड़ रुपये आए तो भगवान श्रीकृष्ण की नगरी को 40 करोड़ रुपये दिए गए हैं। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी की धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर व ब्रज संस्कृति का प्रेजेंटेशन मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने डीएम राजेश कुमार की मौजूदगी में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, पालिका के अधिशासी अधिकारी केपी सिंह और एमवीडीए के सहायक अभियंता अमित कादयान भी मौजूद रहे। इसी दौरान सभी अधिकारियाें ने प्रथम चरण में चयनित किए गए कार्यों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं।


हेरिटेज सिटी का प्रथम चरण

- श्रीकृष्ण जन्मस्थान और उसके आसपास क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना
- यमुना किनारे शहर के बीच स्थित विश्व प्रसिद्ध मंदिर द्वारिकाधीश और आसपास क्षेत्र का विकास
- यमुना पर द्वारिकाधीश मंदिर के लिए रोपवे बनाने का प्रस्ताव  
- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट कृष्ण लीलाओं से जुड़ा पुरातत्व महत्व का पोतराकुंड और शहर के बीच स्थापित प्राचीन शिवताल योजना में शामिल
- यमुना किनारे करीब पांच एकड़ जमीन में हेरिटेज सिटी बनाए जाने की योजना है। यह संपूर्ण ब्रज क्षेत्र का दर्पण होगा
- यातायात का बोझ कम करने के लिए यमुनापार में यमुना के किनारे ही मल्टी स्टोरी पार्किंग
- मूर्ति कला के लिए विश्वविख्यात राजकीय संग्रहालय भी हेरिटेज सिटी के प्रथम चरण में शामिल
- जिला पुस्तकालय और भगत सिंह पार्क के साथ जुबलीपार्क को विकसित करने की योजना  


दिल्ली में हेरिटेज सिटी को लेकर प्रेजेंटेशन दिया गया है। इस दौरान प्रारंभिक तौर पर सभी चयनित शहरों के लिए धनराशि आवंटित की गई। इसमें मथुरा को 40 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अब चयनित कार्यों की डीपीआर बनाए जानी है।
राजेश कुमार
डीएम,  मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed