{"_id":"6105533b8ebc3ebf3a5e6ed0","slug":"mathura-gilt-theft-revealed-in-24-hours-three-thieves-arrested-mathura-news-agr501959589","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 24 घंटे में गिलट चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 24 घंटे में गिलट चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने 24 घंटे में 60 किलो गिलट की चोरी का खुलासा करते हुए अमरनाथ स्कूल के पास से तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 40 किलो गिलट बरामद की है। पुलिस भागे तीन चोरों की तलाश में दबिश दे रही है।
थाना गोविंदनगर के अर्जुनपुरा निवासी पप्पू पुत्र भोलानाथ की दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 60 किलो गिलट चुरा ले गए थे। इसका मुकदमा थाना गोविंदनगर में दर्ज कराया गया था। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने चोरी के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह को टीम के संग लगाया। प्रभारी निरीक्षक ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए लव, नीरज निवासीगण अर्जुनपुरा और राजू निवासी अड़ींग गोवर्धन हैं। इनमें एक चोर नीरज का घर पप्पू की दुकान के पास ही है। इनके कब्जे से 40 किलो गिलट बरामद हुई है। भागे हुए तीन चोरों चिंकी, अमन और विष्णु बाबा निवासीगण अड़ींग, गोवर्धन की तलाश की जा रही है। जल्द ही इन तीनों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।