फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Garbage is being disposed of by burning from place to place in Vrindavan

मथुरा: वृंदावन में जगह जगह जलाकर कूड़े का हो रहा निस्तारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Garbage is being disposed of by burning from place to place in Vrindavan
मथुरा। कान्हा की क्रीड़ा नगरी वृंदावन में पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एनजीटी के प्रतिबंध के बाद भी कूड़े का निस्ताकरण जलाकर किया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन की ढिलाई के कारण शहर में कई जगह कूड़ा जलने की शिकायतें की गईं लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

एनजीटी के कड़े रुख और जुर्माने के बाद भी जिला और नगर निगम प्रशासन कूड़ा निस्तारण के प्रति गंभीर नहीं है। अब भी कूड़े का निस्तारण आग लगाकर किया जा रहा है। कूड़े के ढेर में लगी आग और उठते धुएं से वायु प्रदूषण की समस्या प्रशासन बेपरवाह बना है।
विज्ञापन

वृंदावन के रेलवे स्टेशन के जंगलों में कबाड़ का काम करने वाले लोग बिजली के तार या अन्य सामग्री में आग लगा रहे हैं। इससे उठ रहा काला धुआं आसपास के लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। लोग धुएं से बीमार हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि आग लगते ही इलाके में धुआं छा जाता है और लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, भक्ति नगर कॉलोनी में भी आए दिन कूड़े में आग लगाए जाने की स्थानीय लोग शिकायत करते रहते हैं लेकिन न जिला प्रशासन गंभीर है और न नगर निगम को कोई परवाह है। स्थानीय निवासी प्राण वल्लभ दुबे, अभिनव मिश्रा आदि का कहना है कि नगर निगम को शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई शून्य है। वहीं चैतन्य विहार फेस वन के नया रंगजी मंदिर के सामने भी शुक्रवार की सुबह कूड़े में आग लगा दी गई। आग लगने से उठे धुएं के गुबार से लोग परेशान होते रहे।

नगर निगम की निगरानी टीम निगाह रखे हुए है। इसके बाद भी लोग चोरी छुपे कूड़े में आग लगा देते हैं। जो लोग कूड़ा जला रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- सत्येंद्र तिवारी, अपर नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed