{"_id":"61c1e4396bcb904cc741e056","slug":"mathura-garbage-being-run-in-the-open-municipal-corporation-careless-mathura-news-mtr5104731166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: खुले में चलाया जा रहा कचरा, नगर निगम लापरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: खुले में चलाया जा रहा कचरा, नगर निगम लापरवाह
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में लगाई गई आग।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) की ओर से मथुरा और वृंदावन में कूड़ा-कचरा जलाने पर रोक लगाने के बाद भी खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है।
सोमवार की रात वृंदावन-मथुरा रोड पर सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के पास कूड़ा जलता रहा। इस कूड़े से उठे काले धुएं के कारण पूरा क्षेत्र प्रदूषित हो गया। घंटों तक इस कूड़े में आग की लपटें उठती रहीं और काला धुआं निलकता रहा। इस काले धुएं के कारण आसपास रहने वाले लोगों के साथ साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि अस्पताल के पास कूड़े में किसी ने आग लगा दी और इससे धुएं के गुब्बार उठने लगे। धुएं के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा। घंटों तक समस्या ऐसी ही बनी रही।
विज्ञापन
इधर, मथुरा-वृंदावन रोड स्थित राधापुरम कॉलोनी के पार्क में चल रहे विकास कार्य का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ा। पार्क से निकले कूड़े को ठेकेदार ने अपने सामने ही आग के हवाले करवा दिया।
एनजीटी में याचिकाकर्ता महंत मधुमंगल शरणदास शुक्ला ने कहा कि यह अधिकारियों की लापरवाही का ही नतीजा है कि कचरा आज भी जलाया जा रहा है। नगर निगम के अपर आयुक्त सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि जहां भी कचरा जलने की शिकायत मिलती है, वहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। कचरा जलाना अपराध की श्रेणी में आता है। इसमें कार्रवाई की जाएगी।