फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Energy Minister encouraged CISF jawans

मथुरा: ऊर्जा मंत्री ने सीआईएसएफ के जवानों का किया उत्साहवर्धन

Wed, 29 Sep 2021 07:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Energy Minister encouraged CISF jawans
मथुरा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित साइकिल रैली में जवानों के साथ साइकिल चलाते ऊर्जा - फोटो : MATHURA
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सीआईएसएफ की आयोजित साइकिल रैली में जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने देश के विभिन्न स्थानों से आई रैलियों को हरी झंडी दिखाकर राजघाट के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने देश की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय सेना के अप्रतिम शौर्य की मिसाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न्यू इंडिया का आतंक को मुंहतोड़ जवाब देने के प्रतीक सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ भी है। इस अवसर पर मां भारती के वीर सपूतों की बहादुरी को शत-शत नमन। भारतीय सेना पर पूरे देश को गर्व है। यह रैली पुणे, ग्वालियर और झांसी से आईओसी मथुरा पहुंची है। 2 अक्तूबर गांधी जयंती को महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में विधायक कारिंदा सिंह, एसडीएम सदर प्रशांत नागर, उप प्रभागीय न्यायाधीश, रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक आशीष कुमार माइती, सिटी मजिस्ट्रेट जेएल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सीआईएसएफ के सहायक समादेष्टा हरेंद्र कुमार अतिथियों का शाल भेंटकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने मथुरा के बालाजीपुरम तंतूरा में चल रहे नालियों व नाले के कार्य का निरीक्षण। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और कार्य पूरी गुणवत्ता से करने के नगर आयुक्त को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed