फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Encroachment removed from the puddles of Aduki and Dhangaon

मथुरा : अडूकी और धनगांव की पोखर से हटाए अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Encroachment removed from the puddles of Aduki and Dhangaon
अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करती नगर निगम की जेसीबी। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। नगर निगम का सरकारी भूमि को संरक्षित करने का अभियान जारी है। इसके तहत अतिक्रमण, कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। इसी प्रक्रिया में शनिवार को सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह ने गांव अडूकी और धनगांव में पोखर में दर्ज जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम में दर्ज शिकायत के आधार पर वार्ड संख्या 10 ग्राम अडूकी के खसरा संख्या 337 रकवा 5300 वर्गमीटर जमीन पोखर में दर्ज है। इस पर बंटी द्वारा टीन शेड व बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। उक्त अवैध कब्जे को ध्वस्त किया गया। पोखर की भूमि को खाली कराया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा इसी गांव में खसरा संख्या 137 रकवा 280 वर्गमीटर चकमार्ग की पैमाइश कराते हुए रास्ते की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। वार्ड संख्या 8 में धनगांव स्थित 3160 वर्गमीटर पोखर की जमीन पर अस्थाई कब्जे को हटवाकर पोखर को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा यमुना मिशन द्वारा किए गए अतिक्रमण भी हटाए गए। शुक्रवार रात ध्रुवघाट स्थित पुराने शवदाह गृह और गऊघाट पर बनाए गए आरती स्थल को हटाया गया। इस दौरान मौके पर नगर निगम के राजस्व निरीक्षक नजूल राधेबिहारी उपाध्याय, लेखपाल थान सिंह, लक्ष्मण प्रसाद व कुंवर पाल एवं प्रवर्तन दल के सूबेदार राजेश कुमार मय प्रवर्तन दल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed