फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Don't let the school college become a place of politics

मथुरा: स्कूल कालेज को राजनीति का स्थल ना बनने दें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Don't let the school college become a place of politics
वृंदावन (मथुरा)। कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर शुक्रवार को ब्राह्मण महासभा ने व्यास घेरा स्थित कार्यालय में बैठक कर विवाद को समाप्त कर स्कूल-कॉलेजों को राजनीति व विवादित स्थल न बनाने की अपील राजनीतिक दलों से की है।
विज्ञापन

भागवत प्रवक्ता मृदुलकांत शास्त्री एवं ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार देश का अपना संविधान होता है, उसी प्रकार स्कूल-कॉलेजों के भी नियम होते हैं। सभी बालक-बालिकाएं उन नियमों में बंधे रहते हैं। किसी को विशेष रूप से धर्म के आधार पर छूट प्रदान नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन

ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक चंद्रलाल शर्मा एवं सत्यभान शर्मा ने कहा कि देश में कुछ राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले लोगों की ओर से धार्मिक असौहार्द पैदा करने की कोशिश की जा रही है। यह एक गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में नियमानुसार जो यूनिफार्म निर्धारित है, उसी को सब विद्यार्थियों को पहनना चाहिए। आनंद वल्लभ गोस्वामी एवं महेश भारद्वाज ने कहा कि विद्यालय को राजनीति का केंद्र बनाना अच्छी बात नहीं है। बैठक में वंशी तिवारी, मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा, अशोक कुमार गोस्वामी, राजकुमार गोस्वामी, रविकांत गौतम, राजेशकृष्ण शर्मा, मुकेश शर्मा व गोविंद बौहरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed