{"_id":"63f66904867cb558e104a1e4","slug":"mathura-develop-krishna-nagar-as-a-model-amit-gupta-mathura-news-mtr528178084-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कृष्णा नगर को मॉडल के रूप में करें विकसित : अमित गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कृष्णा नगर को मॉडल के रूप में करें विकसित : अमित गुप्ता
विज्ञापन
मथुरा। इलेक्ट्रिक गाड़ी में बैठकर गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर चौराहे तक का निरीक्षण करते कमिश्न?
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कृष्णा नगर क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन चौराहा से लेकर भूतेश्वर तिराहे तक संपूर्ण मार्ग को मॉडल के रूप में विकसित किए जाने के लिए कमिश्नर अमित गुप्ता ने स्थानीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान हाईवे और शहर में वाहनों के आवागमन को भी देखा।
बुधवार को मथुरा आए मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने डीएम पुलकित खरे, विप्रा उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप, एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय, नगर आयुक्त अनुनय झा और सीडीओ मनीष मीणा के साथ भूतेश्वर से गोवर्धन चौराहा तक ई-रिक्शा से भ्रमण किया। सड़क पर वाहनों का आवागमन और दुकानाें के आगे अतिक्रमण को भी देखा। भूतेश्वर तिराहा की स्थिति और गोवर्धन चौराहा का हाल ही में किया गया सौंदर्यीकरण का भी अवलोकन किया।
इस दरम्यान सड़क के आसपास भीड़ का दबाव, साफ-सफाई पर भी नजर की। इस दौरान उन्होंने इस संपूर्ण मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे से जुड़ा होने के साथ शहर के सबसे ज्यादा व्यस्त मार्गों में से एक है। यहां सबसे अधिक लोग गुजरते हैं। बाहरी पर्यटक और श्रद्धालुओं के साथ शहरी जनमानस भी यही से होकर अपने गंतव्यों तक जाते हैं, ऐसे में गोवर्धन चौराहा काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कृष्णानगर में सड़क किनारे खड़े वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सही कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कृष्णानगर चौराहे पर भी ट्रैफिक सिग्नल लाइट को चालू कराने के निर्देश दिए। भूतेश्वर के आसपास दुकानों के बाहर अतिक्रमण को लेकर और रेहड़ी ठेले वाले भी निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित करने को कहा। गौरतलब है कि कमिश्नर अमित गुप्ता ने शहरी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में नगर आयुक्त अनुनय झा ने कृष्णानगर क्षेत्र का चुनाव किया था।
गिरिराज परिक्रमा मार्ग में गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी
मंडलायुक्त आगरा अमित कुमार गुप्ता, डीएम पुलकित खरे, एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गोवर्धन पहुंचे। दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी के दर्शन कर मनौती मांगी। इसके उपरांत गिरिराज परिक्रमा मार्ग और बस अड्डे का निरीक्षण किया। ब्रज वसुंधरा में अधिकारियों के साथ आगामी होली को लेकर बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
बस अड्डे के निरीक्षण के दौरान प्रवेश द्वार पर पेड़ की सीनरी बनवाने के निर्देश विप्रा के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप को दिए। इसके उपरांत मल्टीलेवल पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। परिक्रमा मार्ग में बिखरी पड़ी गंदगी पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने ईओ आलोक वर्मा को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। बस अड्डे के समीप सड़क पर बने डिवाइडर हटवाने के एसडीएम कमलेश गोयल को निर्देश दिए।