{"_id":"6ae2f12def2f8acdd30a19b7","slug":"mathura-crime-man-shot-dead-by-friend-after-alcohol-fueled-dispute-accused-on-the-run-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में हत्या: शराब के नशे में भूल गया दोस्ती, इसलिए दोस्त को मार दी गोली; आरोपी हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में हत्या: शराब के नशे में भूल गया दोस्ती, इसलिए दोस्त को मार दी गोली; आरोपी हुआ फरार
Thu, 29 Oct 2026 12:39 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:39 PM IST
सार
मथुरा के महोली में शराब पीने के बाद हुए विवाद में विकास उर्फ विशाल ने कथित तौर पर अपने दोस्त रोहतास को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
मथुरा क्राइम न्यूज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के महोली में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद विकास उर्फ विशाल ने दोस्त रोहतास को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल रोहतास को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, महोली में विकास उर्फ विशाल और रोहतास के बीच शराब पीने के बाद विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने रोहतास पर गोली चला दी। गोली लगने से रोहतास गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया।
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल और उसके साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर मिली है। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। विकास उर्फ विशाल के खिलाफ पहले से ही लड़ाई-झगड़े के तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार विशेष टीमें गठित की हैं।