{"_id":"610ff3908ebc3efce077a219","slug":"mathura-controversy-over-defecation-stone-pelting-and-sticks-went-on-4-injured-mathura-news-agr5029945111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: शौच को लेकर विवाद, पथराव और लाठी-डंडे चले, 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: शौच को लेकर विवाद, पथराव और लाठी-डंडे चले, 4 घायल
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम का सार्वजनिक शौचालय होने के बावजूद नौगांव के प्लॉटों में शौच जाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। हमलावरों ने एक किशोर को फंदा लगाकर जान से मारने का भी प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अनुसूचित जाति और ठाकुर बिरादरी के बीच विवाद के कारण गांव में तनाव है।
थाना हाईवे के नौगांव में रविवार की सुबह लगभग 7:30 बजे कृष्णा ठाकुर के प्लॉट की चारदीवारी फलांगकर गांव के ही रहने वाले भैंसा सिंह शौच जा रहे थे, जिसका विरोध किया गया तो भैंसा पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने कृष्णा के घर पर हमला बोल दिया और पथराव करते हुए लाठी-डंडों के प्रहार से तेजवीर, साहब सिंह, नरेश और नीरज को घायल कर दिया।
इसी पक्ष के 12 साल के चिन पुत्र कन्हैया के गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की, जिसे मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने बचा लिया। पुलिस से पहले हमलावर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम के वार्ड 9 में आने वाले इस गांव में लाखों रुपये कीमत से सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है, लेकिन उस पर महीनों से ताला लगा हैद्घ एहतियात के तौर पर पुलिसबल तैनात कर दिया है। सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।