फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Control room alert, chemical circle around EVM

मथुरा: कंट्रोल रूम सतर्क, ईवीएम के आसपास केमिकल का घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 08:20 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Control room alert, chemical circle around EVM
मथुरा। १० फरवरी के मतदान के बाद अब ईवीएम की सुरक्षा पर सबकी नजर टिक गई है। किसी प्रकार से ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल खड़े न हों इसके लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम को चालू रखा है। वहां पर जिम्मेदार अधिकारियोें की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

यहां आने वाली प्रत्येक शिकायत पर गौर किया जा रहा है। उधर, ईवीएम तक कोई न पहुंचे इसके लिए तीखी गंध वाले केमिकल का छिड़काव किया गया है।
मतदान होने के बाद सभी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सभी ईवीएम को मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रॉग रूम में कैद कर रखा गया है। ईवीएम रखने के लिए मंडी समिति के ४१ दुकानों को अधिगृहीत किया गया था। ईवीएम रखने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए कंट्रोल रूम को चालू रखा है। जहां जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात
ईवीएम के चारोें और केंद्रीय सुरक्षा बल तो तैनात है, साथ ही ईवीएम से जुड़ी दुकानों के आसपास कोई व्यक्ति, जीव-जंतु न आ सके, इसके लिए दुकानों के चारों ओर केमिकल का घेरा बनाया गया है। इस केमिकल से तीखी गंध आती है। जिसके चलते दुकानों के पीछे के हिस्से को सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

१२ दुकानें और अधिगृहीत कीं
ईवीएम के खाली बक्से रखने के लिए करीब १२ दुकानों को और अधिगृहीत किया गया है। ईवीएम की सख्त सुरक्षा के बीच ही यह बक्से भी रखे जा रहे हैं। इन्हीं के लिए दुकानों को किया अधिगृहीत किया है।
- राजेंद्र सिंह, सचिव मंडी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed