{"_id":"61bb51a4c9b5610a002718ca","slug":"mathura-congress-staged-a-sit-in-and-demanded-resignation-from-the-minister-of-state-for-home-mathura-news-mtr510213456","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन कर गृह राज्य मंत्री से इस्तीफा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन कर गृह राज्य मंत्री से इस्तीफा मांगा
विज्ञापन
विकास बाजार में गांधीजी की प्रतिमा के समीप कांग्रेसियों के धरने को संबोधित करते प्रदेश महासचिव ?
मथुरा। लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र आशीष मिश्र द्वारा साथियों के साथ गाड़ी से कुचलकर किसानों की हत्या के मामले में कांग्रेस ने विकास मार्केट में गांधी प्रतिमा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा मांगा। कांग्रेस ने कहा कि १९ को भाजपा की रैली का विरोध किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो गई है। लूट और दुष्कर्म की घटनाएं रोज हो रही हैं। गृह राज्य मंत्री अजय कुमार जिनके पुत्र द्वारा किसानों की हत्या कर दी गई, इतना ही नहीं पत्रकारोें से अभद्रता भी कर दी।
मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रकाश प्रधान ने बताया कि किसान आंदोलनरत रहे, उसे खाद बीज भी नहीं मिल पाया, छात्र परेशान रहे, युवा बेरोजगार हो गए, दो करोड़ लोगों को रोजगार मुहैया कराने का वायदा करने वाली सरकार लोगों को रोजगार तो उपलब्ध कराना दूर उनके रोजगार और खा गई।
विज्ञापन
मथुरा के प्रभारी छत्तीसगढ़ के राज्य मंत्री गणेश सिंह ने बताया कि जब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते कांग्रेसी इसी प्रकार से सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी। युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्म, जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई हरीश पचौरी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, प्रदेश सचिव एनएसयूआई काशान रिजवी, योगेश गौतम जिला अध्यक्ष एनएसयूआई शिशुपाल चौधरी, जिला अनुसूचित जाति कमल सागर आदि शामिल रहे।