फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Chunari Manorath happened in Yamuna for the wish of freedom from Kovid

मथुरा: कोविड से मुक्ति की कामना को लेकर यमुना में हुआ चुनरी मनोरथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Chunari Manorath happened in Yamuna for the wish of freedom from Kovid
मां यमुना को चुनरी ओढ़ाते वैष्णो देवी मित्र मंडल के पदाधिकारी।
मथुरा। कोविड से मुक्ति व शुद्ध यमुना जल की कामना को लेकर रविवार को मां वैष्णो देवी मित्र मंडल के तत्वावधान में राजा घाट पर यमुना महारानी का चुनरी मनोरथ किया गया। वेद विद्वानों के आचार्यत्व में वैदिक रीति से यमुना महारानी व श्रीनाथ जी का पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भक्तों ने करीब 350 मीटर की चुनरी ओढ़ाकर मनोरथ किया। इससे पूर्व मनोरथ में राम घाट से शहनाई की मंगल ध्वनि व यमुना महारानी के जयघोष के मध्य भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो अनेक घाटों पर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। सात विद्वानों ने मनोरथ का संकल्प कराया।
विज्ञापन

इस दौरान यमुना में चुनरी मनोरथ की भव्यता देखते ही बन रही थी। एक घाट से दूसरी ओर तक भक्त चुनरी को लेकर पहुंचे। नाव के माध्यम से चुनरी मनोरथ का यह दृश्य देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद दीपक गोला, गौरव अग्रवाल, शशांक पाठक, बंटी गोला, अंकित कसेरे, रवि मंगलम, हिमांशु सूतिया, गिरीश शर्मा, रवि बंशी, अंकुर अग्रवाल, विशाल सैनी, श्याम शर्मा, राजेश अग्रवाल, पंडित अमित भारद्वाज, महंत दीपक शास्त्री, विवेक सूतिया, विनोद गौड़, पवन अग्रवाल, जीतू अग्रवाल, प्रतीक शर्मा, दिलीप शर्मा, दीपक सक्सेना, सौरभ अग्रवाल, राजेश राजपूत, अवधेश वार्ष्णेय, पारस अग्रवाल, यज्ञदत्त शास्त्री, आचार्य आलोक बैंकर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed