फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Charkula dance of Mukharai is part of Braj's Holi

मथुरा: ब्रज की होली का हिस्सा है मुखराई का चरकुला नृत्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Charkula dance of Mukharai is part of Braj's Holi
मथुरा। गांव मुखरई में चरकुला नृत्य प्रस्तुत करती महिला।
राधाकुंड (मथुरा)। राधारानी की ननिहाल गांव मुखराई में शनिवार को ब्रज प्रसिद्ध चरकुला नृत्य का आयोजन किया गया। होली के रंगों से सजा महोत्सव दीपों की रोशनी से झिलमिला उठा। चरकुला नृत्य के दौरान 108 जलते दीपकों को पहिये पर रख महिला कलाकारों ने चरकुला नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शनिवार को गांव मुखराई में चरकुला नृत्य हुआ। दोपहर को सजी साबरी गोपियों ने रंगबिरंगी लाठियों से ब्रज के ग्वाल के संग होली खेली। फाल्गुन मास की मस्ती के बीच हवा में उड़ते रंगों के बीच चरकुला नृत्य की चमक अलग ही आभा बिखेर रही थी।
विज्ञापन

राधारानी के जन्म के समय नानी मुखरा देवी ने आंगन में रखे रथ के पहिये पर दीपकों को सजा कर सिर पर रख राधारानी के जन्म की खुशी में नृत्य किया था। यही नृत्य आगे चल कर ब्रज में चरकुला नृत्य के नाम से प्रसिद्ध हुआ। चरकुला नृत्य कर रही महिलाओं के सामने हुरियारें लोकगीत गाकर जुग जुग जियो तुम नाचन हारी गाकर महिलाओं को उत्साहित करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस अनूठी और कलात्मक परंपरा का निर्वहन ग्रामीणों द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरकुला नृत्य के कारण गांव मुखराई के कलाकार विदेशों में अपनी धाक जमा चुके हैं। ब्रज लोक कला फाउंडेशन के निर्देशक दानी शर्मा द्वारा कलाकारों के साथ मयूर नृत्य और श्री कृष्ण की लीलाओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed