फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Chakleshwar Mahadev appeared to the devotees in floral petals and Bhasma Shringar

मथुरा: चकलेश्वर महादेव ने पुष्प पंखुड़ी और भस्म शृंगार में दिए भक्तों को दर्शन

Thu, 15 Apr 2021 06:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Chakleshwar Mahadev appeared to the devotees in floral petals and Bhasma Shringar
पुष्प पंखुड़ी और भस्म श्रृंगार में चकलेश्वर महादेव। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन के प्राचीन चकलेश्वर मंदिर में महादेव का पुष्प पंखुड़ियों और भस्म का अलौकिक शृंगार किया गया। भस्म शृंगार के बीच विराजे महादेव की संध्या आरती में शिव भक्तों ने प्रभु के दर्शन कर मनौती मांगी।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र पर बुधवार की संध्या को गोवर्धन के प्राचीन चकलेश्वर महादेव मंदिर के सेवायत पुजारी हरदेव, पंकज व गणेश ने भोले भंडारी महादेव का विभिन्न प्रजातियों की पुष्प पंखुड़ियों के साथ भस्म आदि से शृंगार किया। भस्म शृंगार दर्शन के लिए कस्बा के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सेवायत पंकज ने बताया चकलेश्वर महादेव के बारे में शास्त्रों और पुराणों में मिले उल्लेख के अनुसार द्वापर काल में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों द्वारा की जाने वाली इंद्र की पूजा को बंद करा दिया और ब्रज में पर्वत स्वरूप स्थित गिरि गोवर्धन महाराज की पूजा प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन

इंद्र के कोप से बचाने के लिए कृष्ण ने मांगी थी मदद
इंद्र के कोप से ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने कैलाश पति भगवान शंकर से मदद मांगी और उनका आह्वान कर उन्हें ब्रज में बुलाया। शंकर जी ने ब्रज में आकर अपने त्रिशूल को ब्रजमंडल के उपाय चक्र के समान घुमाया और उसी से घनघोर वर्षा के जल को सुखा दिया। 7 दिन और 7 रात तक इंद्र वर्षा करते रहे और इधर शिव जी का त्रिशूल उसे सोखता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed