फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Car riders misbehave with policeman

मथुरा: कार सवारों ने की पुलिसकर्मी से अभद्रता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 08:14 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Car riders misbehave with policeman
कोसीकलां (मथुरा)। घंटाघर पर जाम खुलवा रहे पुलिसकर्मी से अभद्रता करना कार सवारों को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन

एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसके साथी भाग जाने में सफल रहे। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
पुरानी जीटी रोड पर करीब दो माह से सड़क एवं फुटपाथ निर्माण कार्य चलने से रविवार की शाम को सात बजे घंटाघर पर वाहनों की लाइन लग गई। जाम में फंसे लोग परेशान हो गए। किसी ने इसकी शिकायत चौकी प्रभारी मनिंद्र सिंह से कर दी तो वह अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंच गए।

चौकी प्रभारी जाम खुलवाने में जुट गए, तभी एक कार में सवार कुछ युवकों ने वहां मौजूद पुलिसकर्मी से अभद्रता कर दी। चौकी प्रभारी के समझाने के बाद भी युवक मारपीट पर उतारू हो गए। जब युवक नहीं माने तो पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया और उसके साथी चकमा देकर भाग निकले। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed