फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: By friendship on Facebook, the lover cheated the girlfriend by calling her Govardhan

मथुरा: फेसबुक पर दोस्ती कर प्रेमी ने प्रेमिका को गोवर्धन बुला कर दिया धोखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:35 PM IST
विज्ञापन
Mathura: By friendship on Facebook, the lover cheated the girlfriend by calling her Govardhan
गोवर्धन (मथुरा)। फेसबुक की दोस्ती परवान चढ़ गई। प्रेमिका, प्रेमी से मिलने उसके बताए स्थान गोवर्धन पहुंच गई।
विज्ञापन

यहां प्रेमिका का प्रेमी से संपर्क नहीं हुआ। इससे कुपित होकर प्रेमिका रात के अंधेरे में मानसी गंगा के घाट पर पहुंच गई। स्थानीय युवक ने उसे पकड़ कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली की एक युवती की दोस्ती फेसबुक पर अड़ींग के युवक से हो गई। दोनों फोन से बातचीत करने लगे।
आरोप है कि प्रेमी ने शुक्रवार को युवती को गोवर्धन बुला लिया। युवती के गोवर्धन पहुंचने पर प्रेमी ने फोन बंद कर लिया, उससे संपर्क नहीं हुआ। इससे कुपित होकर वह रात के अंधेरे में मानसी गंगा के घाट पर संदिग्ध घूम रही थी। स्थानीय युवक अजय लवानियां ने युवती को घाट से हटाकर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवती ने बताया कि प्रेमी से मिलने आई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि युवती को मानसी गंगा से पेट्रोल पंप संचालक गौतम खंडेलवाल थाने लेकर आए थे। वह अड़ींग की निवासी थी। वर्तमान में दिल्ली में रह रही है। उसके पास किराए के लिए पैसे नहीं थे। सुबह दिल्ली चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed